Home > Crime > गोलमुरी पुलिस ने बिष्टुपुर के रायल आटो एसेसरीज दुकान पर छापामारी कर बरामद किया 6 मोडिफाइड साइलेंसर

गोलमुरी पुलिस ने बिष्टुपुर के रायल आटो एसेसरीज दुकान पर छापामारी कर बरामद किया 6 मोडिफाइड साइलेंसर

जमशेदपुर : गोलमुरी पुलिस ने रविवार को बिष्टुपुर के आर रोड स्थित रायल ऑटो एसेसरीज दुकान पर छापामारी कर बुलेट समेत अन्य वाहनों के विभिन्न कंपनियों के 6 मोडिफाइड साइलेंसर बरामद किए हैं। मोडिफाइड साइलेंसर बेचने के आरोप में रॉयल ऑटो एसेसरीज के मालिक के खिलाफ जुर्माना लगाया गया है। गोलमुरी थाना प्रभारी ने रविवार को बताया की चेकिंग के दौरान गोलमुरी में एक बुलेट मोटरसाइकिल पकड़ी गई थी। इसमें मोडिफाइड साइलेंसर लगा हुआ था। मलिक का कहना था कि यह ओरिजिनल साइलेंसर है और उन्होंने इसे बिष्टुपुर के रॉयल ऑटो एसेसरीज नामक दुकान से खरीदा है। इस पर पुलिस ने जांच शुरू की और बिष्टुपुर यातायात थाना की मदद से दुकान पर पहुंच कर पूछताछ की तो मालिक ने स्वीकार किया कि वह मोडिफाइड साइलेंसर बेचते हैं। इसी के बाद छापामारी कर उनके यहां से मोडिफाइड साइलेंसर बरामद किए गए। गोलमुरी थाना प्रभारी ने बताया कि मोडिफाइड साइलेंसर बरामद करने का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply