Home > Crime > डोरंडा के मणिटोला में घर में घुसकर चोर उठा ले गए नकदी व जेवरात, प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

डोरंडा के मणिटोला में घर में घुसकर चोर उठा ले गए नकदी व जेवरात, प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के मणि टोला में चोरी हुई है। मणि टोला के निजाम नगर इलाके में मोहम्मद इकबाल कादरी के घर में चोर घुसे और चोरों ने घर की अलमारी में रखा कीमती जेवर और नकदी पार कर लिया है। इकबाल कादरी ने पुलिस को बताया कि लगभग 4 लाख 25 हजार रुपए कीमत का सोने का जेवर चोर उठा ले गए हैं।

इसे भी पढ़ें – राजधानी रांची में 17 से 19 फरवरी तक खेलगांव में आयोजित होगा सांसद खेल महोत्सव, 20 जनवरी से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

इसके अलावा अलमारी में 14 हजार 500 रुपए नकद रखे हुए थे। इसको भी चोर पार कर ले गए हैं। इकबाल कादरी के आवेदन पर डोरंडा थाने में घटना की शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

You may also like
Ranchi Chhath Puja : छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने किया घाटों का निरीक्षण, सफाई और सुरक्षा के दिए निर्देश
Ranchi Diwali: रांची में दीपावली, छठ और काली पूजा की तैयारियों की समीक्षा, डीसी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध काम के निर्देश
Ranchi News: रांची में छठ घाटों पर रहेगी NDRF और गोताखोरों की तैनाती, सुरक्षा में लापरवाही पर होगी कार्रवाई+VDO
Nitin Nabin Ranchi Visit : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

Leave a Reply