Home > Ranchi > राजधानी रांची में 17 से 19 फरवरी तक खेलगांव में आयोजित होगा सांसद खेल महोत्सव, 20 जनवरी से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

राजधानी रांची में 17 से 19 फरवरी तक खेलगांव में आयोजित होगा सांसद खेल महोत्सव, 20 जनवरी से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

न्यूज़ बी रिपोर्टर, रांची : राजधानी रांची में 17 फरवरी से लेकर 19 फरवरी तक सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। सांसद खेल महोत्सव में लगभग 2000 खिलाड़ियों के भाग लेने की उम्मीद है। इस खेल महोत्सव में रांची लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों रांची, हटिया, कांके, खिजरी, ईचागढ़ और सिल्ली इलाके के खिलाड़ी भाग लेंगे। खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन का काम 20 जनवरी से शुरू हो जाएगा। 5 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन चलेगा। खेल महोत्सव की तैयारी के लिए रांची के सांसद संजय सेठ के कार्यालय में मंगलवार को मीटिंग हुई।

इसे भी पढ़ें – चंडीगढ़ में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर के पास मिला बम, पुलिस प्रशासन में हड़कंप

मीटिंग के बाद सांसद संजय सेठ ने बताया कि इस खेल महोत्सव में तीरंदाजी, एथलेटिक्स, कबड्डी, योगासन और बैडमिंटन जैसी खेल प्रतियोगिताएं होंगी। सांसद ने बताया कि 17, 18 और 19 फरवरी को आयोजित होने वाले इस खेल महोत्सव में खिलाड़ियों के रहने और उनके भोजन की व्यवस्था कमेटी करेगी। मीटिंग में सांसद के अलावा पूर्व राज्यसभा सांसद व सांसद खेल महोत्सव के संयोजक अजय मारू, भाजपा नेता संदीप वर्मा, झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के मधुकांत पाठक आदि मौजूद थे।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO