Home > Jamshedpur > Jamshesdpur: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के ओडिशा का राज्यपाल बनने पर समर्थकों में खुशी का माहौल

Jamshesdpur: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के ओडिशा का राज्यपाल बनने पर समर्थकों में खुशी का माहौल

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को ओडिशा का राज्यपाल बनाया गया है। इस पर जमशेदपुर में रघुवर दास के समर्थकों में खुशी का माहौल है। राष्ट्रपति भवन ने बुधवार को बयान जारी कर यह जानकारी दी है। इंद्रसेना रेड्डी नल्लू त्रिपुरा के राज्यपाल बने हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यह दोनों नियुक्तियां की हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही रघुवर दास और नल्लू अपने कार्यभार संभालेंगे। रघुवर दास फिलहाल भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालते हैं। वह साल 2014 से साल 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री भी थे। जबकि, इंद्रसेना रेड्डी नल्लू तेलंगाना के भाजपा नेता और राष्ट्रीय महासचिव हैं। तेलंगाना में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। इस समय राज्य में केसीआर के नेतृत्व में भारत राष्ट्र समिति की सरकार है। तेलंगाना में वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। इसी दिन मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में भी वोटों की गिनती होगी।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply