Home > Crime > मानगो के शंकोसाई संजीवनी पथ में बिजली का तार चोरी, उलीडीह थाने से 500 मीटर की दूरी पर हुई घटना

मानगो के शंकोसाई संजीवनी पथ में बिजली का तार चोरी, उलीडीह थाने से 500 मीटर की दूरी पर हुई घटना

घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे भारतीय जनतंत्र मोर्चा के नेता संतोष भगत
न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई संजीवनी पथ रोड पर फिर चोरी हुई है। यहां चोर संजीवनी पथ कॉलोनी के रहने वाले बाबू प्रमाणिक के घर में लगी बिजली की मेन केबल काट कर उठा ले गए। बिजली के खंभे से बाबू प्रमाणिक के घर तक बिजली कनेक्शन के लिए जो केबल लगाई गई थी उसे चोरों ने पार कर दिया है। घटना की जानकारी बाबू प्रमाणिक को तब हुई। जब गुरुवार की देर रात लगभग 3:00 बजे बिजली नहीं होने की वजह से उनकी आंख खुल गई। बाबू प्रमाणिक ने देखा तो बाहर बिजली आ रही थी। सरकारी बल्ब जल रहा था। इस पर वह बाहर निकले तो देखा कि उनका बिजली कनेक्शन वाला केबल कटा हुआ है। चोर केबल पार कर ले गए हैं। घटना की जानकारी मिलने पर भारतीय जनतंत्र मोर्चा के नेता संतोष भगत मौके पर पहुंचे। संतोष भगत का कहना है कि उलीडीह में इन दिनों चोरी की काफी घटनाएं हो रही हैं। बुधवार की रात को ही चोरों ने पूनम मिश्रा के घर का ताला तोड़कर लगभग ढाई लाख का सामान पार कर दिया था। इसमें 20 हजार रुपए नकद समेत सोने के गहने थे। पुलिस अब तक घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। इससे चोरों के हौसले बुलंद हैं। चोर किस कदर निडर हो गए हैं कि वह थाने से 500 मीटर की दूरी पर भी चोरी की घटना करने से नहीं हिचकते। उनके मन में अब पुलिस का खौफ नहीं रहा।

You may also like
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार

Leave a Reply