Home > Jamshedpur > टाटानगर जीआरपी ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार, एमजीएम में चल रही मेडिकल जांच

टाटानगर जीआरपी ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार, एमजीएम में चल रही मेडिकल जांच

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : टाटानगर जीआरपी ने साल 2018 में जुस्को के अकाउंटेंट आराग्या राय की आत्महत्या के मामले में मंगलवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिस आरोपी को गिरफ्तार किया गया है उनका नाम गौतम है। इसी मामले में कदमा निवासी सोनू भी आरोपी है। वह फरार है। जीआरपी ने गौतम को फिलहाल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी मेडिकल जांच चल रही है। बताते हैं कि गौतम ने आराग्या राय को कुछ रुपए उधार दिए थे। यह रुपए ब्याज पर दिए गए थे। आराग्या राय ने मूलधन के साथ ही ब्याज चुका दिया था। लेकिन गौतम और पैसे मांग रहा था। नहीं देने पर धमकी दे रहा था कि पैसे नहीं दिए तो उसके बेटे का स्कूल से अपहरण कर लिया जाएगा। परेशान होकर आराग्या राय ने सुसाइड नोट लिखकर टाटानगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी। आराग्या राय की पत्नी से पुलिस को सुसाइड नोट मिला था। इसमें लिखा था कि वह गौतम और सोनू द्वारा प्रताड़ित होने के बाद आत्महत्या कर रहा है। तबसे जीआरपी इस मामले की जांच कर रही थी। मामला दबा हुआ था। अब जीआरपी ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गौतम को गिरफ्तार किया है। जीआरपी का कहना है कि गौतम को जेल भेजा जाएगा।
इसे भी पढ़ें- मरीज को ऑक्सीजन की जगह भाप लगाने का टेक्नीशियन पर आरोप, परिजनों ने मरीज की मौत के बाद साकची में MGM अस्पताल में किया हंगामा

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO

Leave a Reply