Home > Crime > हॉट गम्हरिया से चौका शादी समारोह में जा रही गाड़ी सरायकेला के पास पलटी, एक की मौत

हॉट गम्हरिया से चौका शादी समारोह में जा रही गाड़ी सरायकेला के पास पलटी, एक की मौत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : हॉट गम्हरिया से चौका शादी समारोह में जा रही एक गाड़ी बकरी को बचाने के चक्कर में सरायकेला थाना क्षेत्र में पलट गई है। इस हादसे में हॉट गम्हरिया का रहने वाला 40 वर्षीय कुशो नायक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सरायकेला के सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया। एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान कुशो नायक ने दम तोड़ दिया है। सोमवार को पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कुशो नायक के परिजन बबलू नायक ने बताया कि कुशो नायक एक होटल में काम करता था। कुशो नायक के तीन बच्चे हैं। इसमें दो लड़की और एक लड़का है।
इसे भी पढ़ें – उत्तर भारत में भीषण बरसात से भारी तबाही, एक महिला की मौत, नदियां उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ के हालात

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply