Home > Crime > ब्रेकिंग : बिरसानगर के साधुडेरा में सावन की पहली सोमवारी में मंदिर में पूजा करने जा रही भाजपा नेता की मामी के गले से चेन छीनकर बदमाश फरार

ब्रेकिंग : बिरसानगर के साधुडेरा में सावन की पहली सोमवारी में मंदिर में पूजा करने जा रही भाजपा नेता की मामी के गले से चेन छीनकर बदमाश फरार

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सावन की पहली सोमवारी पर सोमवार को नजदीक के मंदिर पूजा करने जा रही एक महिला उमा पांडे के साथ छिनतई हो गई है। उमा पांडे भाजपा नेता अंकित आनंद की मामी हैं। बिरसानगर थाना क्षेत्र के साधुडेरा में लोयोला बीएड कॉलेज के पास रहने वाली उमा पांडे जैसे ही पूजा की थाली लेकर घर से निकलीं मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश उनके करीब आए और पूछा फंटू कहां रहता है। उमा पांडे कहने लगीं कि वह फंटू को नहीं जानतीं। तब तक बाइक पर पीछे बैठा युवक तेजी से उतरा और उमा पांडे के गले में मौजूद सोने की चेन छीनकर गाड़ी पर बैठ गया। इसके बाद दोनों बदमाश फरार हो गए। उमा पांडे ने घटना की जानकारी बिरसानगर थाना पुलिस को दे दी है। उमा पांडे ने पुलिस को बताया कि उनकी सोने की चेन 15 ग्राम की थी। छिनताई की इस घटना में उनके गले में चोट भी आई है। इसके बाद परिजनों ने मिलकर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सीसीटीवी में दोनों बदमाशों की हरकतें कैद हो गई हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें – टाटा मोटर्स कंपनी में चेचिस की टक्कर से कर्मचारी अरुण कुमार की मौत के बाद कर्मचारियों में नाराजगी, प्रबंधन ने बेटे को दी परमानेंट नौकरी व 95 लाख ₹6000 मुआवजा

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
साकची क्वार्टर में चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार; दूसरे के पास से भी जेवर बरामद+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

Leave a Reply