Home > Education > जमशेदपुर में परीक्षा कक्ष में छात्रा के उतार दिए गए थे कपड़े, आत्मदाह के बाद टीएमएच में मौत

जमशेदपुर में परीक्षा कक्ष में छात्रा के उतार दिए गए थे कपड़े, आत्मदाह के बाद टीएमएच में मौत

परीक्षा कक्ष में तलाशी से आहत होकर आत्महत्या की कोशिश करने वाली छात्रा की टीएमएच में मौत, मेडिकल बोर्ड की देखरेख में होगा पोस्टमार्टम
न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर :
परीक्षा कक्ष में तलाशी से आहत होकर खुद को आग लगाकर आत्महत्या की कोशिश करने वाली छात्रा कि गुरुवार की शाम टीएमएच में मौत हो गई है। छात्रा 80% से अधिक जल गई थी। उसे एमजीएम अस्पताल ले जाया गया था। जहां से डाक्टरों ने टीएमएच रेफर कर दिया था। छात्रा का टीएमएच में इलाज चल रहा था। जहां उसने बुधवार की शाम दम तोड़ दिया है। छात्रा के निधन की आधिकारिक घोषणा डीसी विजया जाधव ने की। छात्रा के निधन पर जिला प्रशासन के अधिकारी और पुलिस के अधिकारी टीएमएच पहुंच गए हैं। टीएमएच में बड़ी संख्या में फोर्स तैनात की गई है। ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके। डीसी विजया जाधव ने बताया कि बुधवार की शाम को छात्रा की तबीयत काफी बिगड़ गई थी। उसका ब्लड प्रेशर डाउन हो गया था। इसके बाद छात्रा को वेंटिलेटर पर रखा गया था। जहां उसकी हार्ट बीट सामान्य हो गई थी। लेकिन, गुरुवार की सुबह से फिर उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद डॉक्टर छात्रा को नहीं बचा सके और छात्रा ने दम तोड़ दिया। डीसी विजया जाधव ने बताया कि छात्रा का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल बोर्ड गठित कर दिया गया है।

डीसी विजया जाधव

मेडिकल बोर्ड की निगरानी में पोस्टमार्टम होगा। उन्होंने बताया कि छात्रा के परिजनों को जिला प्रशासन हर संभव मदद करेगा। छात्रा के परिजनों को पहले ही मुआवजा दिया जा चुका है। जिला प्रशासन की तरफ से नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। गौरतलब है कि छाया नगर की रहने वाली छात्रा साकची के शारदा मनी गर्ल्स स्कूल में कक्षा 9 में पढ़ती थी। परीक्षा के दौरान 14 अक्टूबर को परीक्षा कक्ष में टीचर ने उसके कपड़े उतरवा दिए थे। किसी से आहत होकर घर पहुंच कर छात्रा ने खुद को आग के हवाले कर दिया था। इस मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। छात्रा के कपड़े उतरवाने के मामले की आरोपी टीचर चंद्रा दास को 15 अक्टूबर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

You may also like
Free Health Checkup Camp Jamshedpur : जमशेदपुर में रोटरी क्लब और प्रेस क्लब का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 75 से अधिक लोगों ने कराया चेकअप
Jamshedpur News : सीपी कबीर क्लब में शरद पूर्णिमा पर पूजा-पाठ, भजन और कबीर जी की आरती का आयोजन
Jamshedpur Cyclone : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रायरंगपुर दौरा टला, अब 28 अक्टूबर को नहीं हो पाएगा बादामपहाड़-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन
Tata Steel Foundation Uniform Services Coaching : टाटा स्टील फाउंडेशन की पहल से युवाओं को मिल रहा देश सेवा का अवसर, 17 को सरकारी नौकरी

1 Response

  1. Высокое качество и надежность – вот что отличает наши навес двухскатный.

    Еще мы предлагаем:
    навес для двух машин
    навес из поликарбоната цена
    навесы для машины
    навес автомобильный
    навесы из поликарбоната в москве

    Больше информации на нашем сайте https://naves-sale.ru

Leave a Reply