Home > Business > Jamshedpur: पीडीएस दुकानदारों की हड़ताल से गरीबों को नहीं मिल रहा राशन, एसोसिएशन ने एग्रिको में मीटिंग कर हड़ताल जारी रखने का किया ऐलान+ वीडियो

Jamshedpur: पीडीएस दुकानदारों की हड़ताल से गरीबों को नहीं मिल रहा राशन, एसोसिएशन ने एग्रिको में मीटिंग कर हड़ताल जारी रखने का किया ऐलान+ वीडियो

जमशेदपुर : पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम यानी पीडीएस दुकानदारों ने 1 जनवरी से हड़ताल शुरू की है। यह हड़ताल अभी तक जारी है। पीडीएस दुकानदार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। यह हड़ताल फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के बैनर तले चल रही है। हड़ताल की वजह से गरीबों को सरकार की योजनाओं का अनाज नहीं मिल रहा है। इससे लोग परेशान हैं। दूसरी तरफ फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन ने मंगलवार को एग्रिको में क्लब हाउस में बैठक कर ऐलान किया कि अगर सरकार उनकी मांगों पर विचार नहीं करती और कोई ऐलान नहीं करती तो यह हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल होने की वजह से गरीबों का टुसू और मकर संक्रांति पर्व फीका पड़ सकता है। पीडीएस दुकानदार अपना कमीशन 1 रुपए से बढ़कर 3 रुपए प्रति किलो करने, नेटवर्क का सर्वर 2G से अपग्रेड कर 4G करने और लाइसेंस धारी की मृत्यु के बाद अनुकंपा के लाभ में उम्र सीमा हटाने और सभी राशन डीलर को 30 हजार रुपए प्रति माह मानदेय करने की मांग रखी है। इन्हीं मांगों को लेकर सभी दुकानदार हड़ताल पर हैं। गौरतलब है कि पूर्वी सिंहभूम जिले में कुल 1430 और पूरे प्रदेश में 25 हजार 4 00 पीडीएस दुकानदार हड़ताल पर हैं। सरकार से एसोसिएशन की बात जारी है।

You may also like
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति
Gamharia Rape In Police Station : गम्हरिया थाने में दुष्कर्म कांड के बाद राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, महिला आयोग से विधायक पूर्णिमा साहू ने की हस्तक्षेप की मांग
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग

Leave a Reply