Home > Education > जमशेदपुर: आजाद नगर में विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल में अश्लील हरकत कर रहे हैं 2 छात्रों को स्कूल से किया गया निष्कासित, टीचर के साथ मारपीट + वीडियो

जमशेदपुर: आजाद नगर में विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल में अश्लील हरकत कर रहे हैं 2 छात्रों को स्कूल से किया गया निष्कासित, टीचर के साथ मारपीट + वीडियो

हंगामे के एक घंटे बाद पहुंची पुलिस निष्कासित छात्रों के परिजनों ने स्कूल परिसर में जमकर काटा बवाल
न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर :
आजाद नगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को 2 छात्रों को निष्कासित कर दिया गया। यह छात्र अश्लील हरकत कर रहे थे। इसकी शिकायत होने पर प्रिंसिपल निधि श्रीवास्तव ने दोनों छात्रों को स्कूल से निष्कासित किया।

प्रिंसिपल निधि श्रीवास्तव

इसके फौरन बाद छात्र के अभिभावक स्कूल पहुंचे और वहां जमकर बवाल काटा। छात्र के अभिभावकों ने अध्यापकों के साथ मारपीट की और गाली गलौज की। अभिभावक लाठी डंडे और रॉड से लैस थे। मारपीट और बवाल देखकर स्कूल के बच्चे क्लास में दुबके रहे। प्रिंसिपल निधि श्रीवास्तव ने आजाद नगर थाना प्रभारी को फोन किया। लेकिन पुलिस लगभग एक घंटे बाद पहुंची। इस दौरान अभिभावक बवाल काटने के बाद घर जा चुके थे। तब जाकर पुलिस पहुंची।

आजाद नगर थाने के दरोगा

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आजाद नगर थाना प्रभारी नरेश सिन्हा भी खुद स्कूल पहुंचे और मामले की जांच कर रहे हैं। प्रिंसिपल निधि श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया कि इस मारपीट में शिक्षक दुर्गादास सखा और अभिजीत घायल हुए हैं।

You may also like
Jamshedpur World Record : 16 महीने के ऋत्विक के एक मिनट के वीडियो ने दिलाई अंतर्राष्ट्रीय पहचान, दुनिया के नक्शे पर आई लौहनगरी
Adityapur Firing : आदित्यपुर में डॉक्टर ओपी आनंद को सगे भाई ने मारी गोली, TMH में हालत गंभीर; पारिवारिक विवाद में हुई फायरिंग
Mango Brown Sugar Arrest : मानगो में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 64 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति