Home > Crime > उलीडीह के ओल्ड सुभाष कॉलोनी में रियल एस्टेट कारोबारी अमरनाथ सिंह की मौत की नहीं सुलझी गुत्थी, बेटे से भी पुलिस ने की पूछताछ

उलीडीह के ओल्ड सुभाष कॉलोनी में रियल एस्टेट कारोबारी अमरनाथ सिंह की मौत की नहीं सुलझी गुत्थी, बेटे से भी पुलिस ने की पूछताछ

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: उलीडीह थाना क्षेत्र के सुभाष कॉलोनी के रहने वाले रियल एस्टेट कारोबारी अमरनाथ सिंह की हत्या की गुत्थी पुलिस अब तक नहीं सुलझा पाई है। पुलिस यह नहीं समझ पा रही है कि यह हत्या है या फिर अस्वाभाविक मौत का मामला है। अमरनाथ सिंह की हत्या कैसे हुई इस पर पुलिस की जांच अभी भी जारी है। अमरनाथ सिंह के पुत्र अमृत सिंह पुणे से जमशेदपुर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने शनिवार को अमृत सिंह से पूछताछ की है। अमृत सिंह ने पुलिस को बताया है कि वह अपने घर पर कम बात करते थे। इसलिए उनसे कोई ऐसी ठोस जानकारी नहीं मिली। जिससे, इस मामले में पुलिस कोई नतीजे तक पहुंच सके। पुलिस ने अमरनाथ सिंह के बेटे से अपनी मां मीरा सिंह को साथ ले जाने को कहा। लेकिन, बेटे ने मां को साथ ले जाने से इंकार कर दिया। उसने साफ कहा कि वह मां को अपने साथ नहीं रखेगा। अमरनाथ की पत्नी मीरा सिंह को पुलिस ने अभी भी थाने में रखा है। उससे पूछताछ की जा रही है। वह लगातार बयान बदलती है। वह कभी कहती है कि अमरनाथ घर पर सो रहे हैं। कभी कहती है कहीं गए हैं। मीरा सिंह ने थाने की दीवार पर भी जय श्री राम और आज की तारीख लिखी है। घर पर भी मीरा ने दीवार पर इसी तरह काफी कुछ लिखा था। गौरतलब है कि ओल्ड सुभाष कॉलोनी के रहने वाले अमरनाथ सिंह के घर से जब तेज बदबू आई तो लोगों ने इसकी सूचना पुणे में रहने वाले उनके बेटों को फोन पर दी। बेटे ने पुलिस को बताया इसके बाद पुलिस गुरुवार की रात अमर नाथ सिंह के घर पहुंची थी और कई घंटे की मशक्कत के बाद अमरनाथ की पत्नी को हिरासत में लिया था। इसके बाद शुक्रवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। उलीडीह थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि अमरनाथ सिंह की हत्या हुई है या फिर यह अस्वाभाविक मौत का मामला है।
इसे भी पढ़ें-उलीडीह थाना क्षेत्र के ओल्ड सुभाष कॉलोनी में महिला ने अपने पति की हत्या कर खुद को घर में कर लिया कैद, पुलिस ने लिया हिरासत में + वीडियो

You may also like
Jamshedpur Crime : साकची की महिला देबिका दास से 30 लाख रुपए ठग कर पति पर हो गया फरार +VDO
Jamshedpur Good Friday : बिष्टुपुर व गोलमुरी चर्च में हुई प्रार्थना +VDO
Buldozer Action : आदिवासियों ने उलीडीह व बिरसानगर से हटाया अतिक्रमण, बिरसानगर में गरजा बुल्डोजर+ VDO
Ranchi Wine Smuggling : रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया शराब तस्कर
Ranchi Wine Smuggling: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने अवैध शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!