Home > Crime > Jamshedpur : आजाद नगर में रोड नंबर 18 जेकेएस कॉलेज के पास ट्यूशन पढ़ाने जा रही छात्रा का मोबाइल छीन कर भाग गया बदमाश, सीसीटीवी फुटेज के जरिए पकड़ा गया

Jamshedpur : आजाद नगर में रोड नंबर 18 जेकेएस कॉलेज के पास ट्यूशन पढ़ाने जा रही छात्रा का मोबाइल छीन कर भाग गया बदमाश, सीसीटीवी फुटेज के जरिए पकड़ा गया

जमशेदपुर : आजाद नगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर 18 जेकेएस कॉलेज के पास ट्यूशन पढ़ने जा रही छात्रा नेहा का एक बदमाश मोबाइल छीन कर भाग गया। नेहा ने घटना की सूचना अपने भाई अजहर को दी। अजहर मौके पर पहुंचा और सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद वह रोड नंबर 17 की तरफ गया। तो वहां वही बदमाश खड़ा था। घटना की सूचना उसने पुलिस को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। अजहर ने बताया कि उसकी बहन के पास लगभग ₹20 हजार रुपए कीमत का मोबाइल था। छिनताई की घटना के दौरान बदमाश ने नेहा पर हमला भी किया। इससे नेहा काफी डरी हुई है। आजाद नगर इलाके में बदमाश खुले आम लूट और छिनताई की घटना को अंजाम दे रहे हैं।

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, जिला बार संघ ने दी श्रद्धांजलि, 27 जुलाई को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत रहेंगे एडवोकेट्स
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी

Leave a Reply