Home > Jamshedpur > रुपया नहीं देने पर बहन की शादी पार्टी से घर लौट रहे समीर के साथ हुआ था बदमाश का झगड़ा, इसी के चलते जुगसलाई में चलाई गई थी समीर पर गोली, जांच में जुटी पुलिस

रुपया नहीं देने पर बहन की शादी पार्टी से घर लौट रहे समीर के साथ हुआ था बदमाश का झगड़ा, इसी के चलते जुगसलाई में चलाई गई थी समीर पर गोली, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : रंगदारी नहीं देने पर बहन की शादी पार्टी से घर लौट रहे समीर से बदमाश राज बच्चा से बहस हुई थी। इसी के चलते जुगसलाई में समीर पर गोली चलाई गई है। गोली अपराधी राज बच्चा ने चलाई है। घटनास्थल से पुलिस ने एक खोखा भी बरामद किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बताते हैं कि राज एक शातिर बदमाश है। वह पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है। जिस पर गोली चली है उसका नाम समीर है। समीर ने बताया कि शनिवार को उसकी बहन की शादी थी। बिष्टुपुर जी टाउन क्लब में पार्टी के बाद सभी घर वापस आ रहे थे। तभी राज ने सभी को रोक लिया और रुपयों की मांग करने लगा। इसका विरोध किया गया और राज से बहस हुई थी। इसी को लेकर राज खुन्नस खाए हुए था। रविवार की सुबह समीर अपने चालक के साथ कार को घर से बाहर निकाल रहा था तभी राज पहुंचा और पिस्टल दिखाकर कार की चाबी मांगी। हंगामा होने लगा तो राज वहां से भाग गया। उसके बाद शाम को वह हथियार लेकर ढूंढ रहा था। मदरसा के पास समीर को उसने रोका और फिर रंगदारी की मांग करने लगा‌। विरोध करने पर गोली चला दी।

इसे भी पढ़ें- साकची के रविंद्र भवन में 3 जून से 6 जून तक चलेगा नृत्य उत्सव, टाटा स्टील फाउंडेशन कर रहा रिहर्सल

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply