Home > Education > Jamshedpur: धूमधाम से सिदगोड़ा में मना महिला यूनिवर्सिटी का पहला दीक्षांत समारोह, राज्यपाल ने 1014 छात्राओं को दी डिग्री व 28 को गोल्ड

Jamshedpur: धूमधाम से सिदगोड़ा में मना महिला यूनिवर्सिटी का पहला दीक्षांत समारोह, राज्यपाल ने 1014 छात्राओं को दी डिग्री व 28 को गोल्ड

जमशेदपुर : सिदगोड़ा में महिला विश्वविद्यालय में धूमधाम से पहले दीक्षांत समारोह शनिवार को मनाया गया। दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन थे। उन्होंने सत्र 2021-23 की 1014 छात्राओं को डिग्री दी। 28 छात्राओं को गोल्ड मेडल दिया गया। इस पहले दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने दीक्षांत उद्बोधन भी दिया। उन्होंने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि जमशेदपुर में महिला यूनिवर्सिटी बन जाने से छात्राओं को उच्च शिक्षा हासिल करने की सहूलियत हो गई है। इस समारोह में राज्यपाल ने पौधरोपण भी किया। यूनिवर्सिटी की पहले कुलपति डॉक्टर एंजिला गुप्ता ने बताया कि महिला विश्वविद्यालय के दो कैंपस हैं। एक सिदगोड़ा कैंपस और दूसरा बिष्टुपुर कैंपस है। बिष्टुपुर कैंपस वही है जो पहले वीमेंस कॉलेज हुआ करता था। सिदगोड़ा कैंपस में वोकेशनल और पोस्ट ग्रेजुएशन की क्लासेज चल रही है। जबकि, बिष्टुपुर कैंपस में अंडर ग्रेजुएट की क्लासेज चलती हैं। नई शिक्षा नीति के अनुसार अब कोई भी छात्र कोई भी विषय पढ़ सकता है। इसलिए, अंडर ग्रेजुएशन की सभी क्लासेज को बिष्टुपुर कैंपस में रखा गया है।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश

Leave a Reply