Home > Crime > जमशेदपुर : बच्चों से झगड़ा कर घर से निकले पिता को मानगो गोल चक्कर पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत+ वीडियो

जमशेदपुर : बच्चों से झगड़ा कर घर से निकले पिता को मानगो गोल चक्कर पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत+ वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: मानगो गोल चक्कर पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर उलीडीह खानकाह के रहने वाले व्यक्ति की मौत हो गई है। व्यक्ति का नाम मोहम्मद इस्लाम है। उसकी उम्र 45 साल के आसपास बताई जा रही है। बताते हैं कि मोहम्मद इस्लाम का घर में कुछ दिन पहले बच्चों के साथ झगड़ा हो गया था। इसके बाद वह आकर मानगो चौक पर सोया हुआ था। यहीं सोता था। बताते हैं कि बुधवार को देर रात वह पेशाब करने उठा और टहलने लगा।

मृतक के परिजन

तभी मानगो गोल चक्कर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलने पर थाने की पीसीआर वैन पहुंची और इस्लाम को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले गई। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोहम्मद इस्लाम पेंटिंग का काम करता था। उसकी पत्नी शाहीन खातून भी उसी के साथ पेंटिंग का काम करती थी। मोहम्मद इस्लाम के 4 बच्चे हैं। पुलिस ने शव एमजीएम अस्पताल के शीत गृह में रखवा दिया था। जहां से गुरुवार को लिखा पढ़ी करने के बाद मानगो थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक के परिजन
You may also like
Jamshedpur Arms Peddler : जमशेदपुर में आर्म्स पैडलर समेत तीन गिरफ्तार, पुलिस ने खरीद-फरोख्त होते समय ही धर-दबोचा
Jamshedpur Bakreed : जामशेदपुर के आमबागान में सजा बकरों का बाज़ार, दो लाख तक के बकरे+ VDO
Jharkhand Board Result : इंटर साइंस में धनबाद के बिजली मिस्त्री की बेटी अंकिता व कॉमर्स में चाईबासा की रेशमी कुमारी बनीं झारखंड टॉपर 
मानगो नगर निगम छापामारी : प्लास्टिक गिलास और थैलियां जब्त, जुर्माना वसूला

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!