Home > Jamshedpur > कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष ने मानगो नगर निगम के कर्मचारियों से मिलकर मानगो के कई इलाके में ठीक कराई स्ट्रीट लाइटें

कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष ने मानगो नगर निगम के कर्मचारियों से मिलकर मानगो के कई इलाके में ठीक कराई स्ट्रीट लाइटें

कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मौलाना अंसार खान ने शुक्रवार को मानगो नगर निगम के कर्मचारियों से मिलकर मानगो के कई इलाके में स्ट्रीट लाइटें ठीक कराई। मौलाना अंसार खान ने मानगो के रोड नंबर 16 बारी कॉलोनी, रोड नंबर 15 ए रोड के ऊपर से लेकर नीचे तक, पालम स्ट्रीट, क्रॉस रोड ए, क्रॉस रोड नंबर बी, क्रॉस रोड नंबर सी, क्रॉस रोड नंबर डी आदि इलाके में स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराया गया। मौलाना अंसार खान ने बताया कि बारिश के चलते मानगो क्षेत्र में काफी लाइटें खराब हो चुकी हैं। इन स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराया जा रहा है। इस काम में मानगो नगर निगम के सिटी मैनेजर निषात के अलावा इलेक्ट्रीशियन संजय और ऑटो ड्राइवर आदि मौजूद थे। अंसार खान का सहयोग मोहम्मद शमशी और आदिल खान ने किया।

इसे भी पढ़ें – जेएनएसी के कर्मचारियों ने साकची में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, अतिक्रमण करने वाले 7 दुकानदारों से वसूला गया ₹3400 जुर्माना

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO