Home > Education > जिले में 871 शिक्षकों ने ई विद्या वाहिनी में नहीं दर्ज कराई उपस्थिति, डीडीसी ने साकची में दिए कार्रवाई के आदेश

जिले में 871 शिक्षकों ने ई विद्या वाहिनी में नहीं दर्ज कराई उपस्थिति, डीडीसी ने साकची में दिए कार्रवाई के आदेश

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जिले में 871 शिक्षकों ने ई विद्या वाहिनी में उपस्थिति दर्ज नहीं कराई है। यह सभी सरकारी शिक्षक हैं। इनको ई विद्या वाहिनी सॉफ्टवेयर में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी हैं। डीडीसी मुकेश कुमार ने शुक्रवार को शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में निर्देश दिया कि इन सभी 871 शिक्षकों पर कार्रवाई की जाए। ई विद्या वाहिनी में बच्चों की उपस्थिति दर्ज करना सुनिश्चित करें। तीन प्रखंड घाटशिला बहरागोड़ा और बोड़ाम की उपस्थिति 40% से 50% तक पाई गई। इस पर प्रखंड शिक्षा प्रसार अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सावित्रीबाई फूले समृद्धि योजना का फार्म 17 जुलाई तक 7000 छात्राओं से भरवाएं।
इसे भी पढ़ें – बिष्टुपुर में एसएसपी ने बांटे 18 लाख 70 हजार रुपए के चोरी हुए या खोए 187 मोबाइल, अब तक कुल एक करोड़ 14 लाख के 1147 मोबाइल बंटे

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत