Home > Politics > Ranchi: चंपई सोरेन के मंत्रिमंडल का भी तैयार हो गया है खाका, सीता सोरेन व आलमगीर आलम उपमुख्यमंत्री

Ranchi: चंपई सोरेन के मंत्रिमंडल का भी तैयार हो गया है खाका, सीता सोरेन व आलमगीर आलम उपमुख्यमंत्री

रांची : झारखंड के अगले मुख्यमंत्री चंपई सोरेन होने वाले हैं। उन्होंने राज्यपाल के पास अपना दावा पेश कर दिया है। अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा और हालात नियमानुसार चले तो चंपई सोरेन जल्द ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सूत्रों के अनुसार के मंत्रिमंडल का खाका भी तैयार कर लिया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में मंगलवार को शाम 4:00 बजे हुई बैठक में यह खाका तैयार किया गया था। इसके अनुसार चंपाई सोरेन मुख्यमंत्री बनने के अलावा गृह मंत्रालय भी अपने पास रखेंगे। आलमगीर आलम उपमुख्यमंत्री बनेंगे। साथ ही ग्रामीण विकास विभाग भी उनके पास रहेगा। स्वास्थ्य बन्ना गुप्ता स्वास्थ्य मंत्री ही रहेंगे। हफीजुल हसन के पास खेल मंत्रालय समेत वही सब विभाग रहेंगे, जो उनके पास अभी हैं। झामुमो से सीता सोरेन को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा। कहा जा रहा है कि सीता सोरेन नाराज थीं और खुद मुख्यमंत्री बनना चाहती थीं। लेकिन बाद में शिबू सोरेन ने उन्हें मनाया और उन्हें उपमुख्यमंत्री का पद दिया गया जाएगा। दीपिका पांडे सिंह को शिक्षा विभाग देने की बात कही जा रही है। सविता महतो को वन एवं पर्यावरण विभाग मिलेगा और बेबी देवी के पास उनके पुराने विभाग बरकरार रहेंगे। इस बार कांग्रेस के विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी को भी मंत्री बनाया जा सकता है। उनका नाम भी मंत्रिमंडल में शामिल है।अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि डॉक्टर इरफान अंसारी अगर मंत्री बनाए जाते हैं तो उन्हें कौन सा विभाग मिलेगा। सूत्र बताते हैं कि कुछ विधायक नाराज हैं। इसलिए अंतिम समय में मंत्रिमंडल में कुछ फेर बदल की भी संभावना बनी हुई है।

You may also like
जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ता अमित वर्मा का निधन, 7 सितंबर को दूसरी पाली में कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता
Jamshedpur Crime: गोलमुरी में रिश्तेदारों पर जेवरात और नकद रुपये चोरी करने का आरोप, FIR दर्ज
गोविंदपुर में 48 घंटे से जलापूर्ति ठप, डेढ़ लाख लोग परेशान, पानी टंकी पर फूटा आक्रोश+VDO
जमशेदपुर में 28 फरवरी को अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन, देश के दिग्गज कवि होंगे शामिल

Leave a Reply