Home > Education > घाघीडीह जेल से आए फायरिंग के आरोपी को ग्रेजुएट कॉलेज में नहीं देने दिया गया इंतिहान, हुआ बवाल

घाघीडीह जेल से आए फायरिंग के आरोपी को ग्रेजुएट कॉलेज में नहीं देने दिया गया इंतिहान, हुआ बवाल


न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : घाघीडीह जेल से साकची के ग्रेजुएट कॉलेज परीक्षा देने आए मानगो फायरिंग के आरोपी को परीक्षा नहीं देने दी गई। मानगो में फायरिंग करने का आरोपी अंकित घाघीडीह जेल में है। ग्रेजुएट कॉलेज प्रबंधन की लापरवाही से वह परीक्षा नहीं दे सका। अंकित को बताया गया था कि 24 मार्च को उसकी बिजनेस स्टडीज की परीक्षा है। अंकित कॉमर्स का छात्र है। 24 मार्च को होने वाली परीक्षा को काउंसिल ने रद्द कर दिया था और फिर बुधवार को यह परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर बाद 2:00 बजे से होनी थी। लेकिन, फिर परीक्षा का समय परिवर्तित कर दिया गया था और यह परीक्षा 9:00 बजे से शुरू हो गई थी। जेल से छात्र को 11:00 बजे परीक्षा केंद्र लाया गया। तब कालेज द्वारा बताया गया कि अब परीक्षा शुरू हो चुकी है। परीक्षा नहीं देने दी जाएगी। परिजन भी मौके पर मौजूद थे। सभी ने काफी अनुनय विनय किया। लेकिन ग्रेजुएट कॉलेज की प्राचार्य ने उसे परीक्षा नहीं देने दी। अंकित का कहना है कि अगर परीक्षा काउंसिल कोई दूसरा रास्ता नहीं निकालती तो उसका 1 साल बर्बाद हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें- बिष्टुपुर के कांट्रैक्टर एरिया में समृद्धि एनक्लेव में एक नौकरानी ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील

Leave a Reply