Home > Business > टाटा मोटर्स में कार्य अवधि से अधिक काम लेने के मामले में क्लीन चिट मिलने के खिलाफ उठाई आवाज, टेल्को वर्कर्स यूनियन ने मुख्य कारखाना निरीक्षक को घेरा

टाटा मोटर्स में कार्य अवधि से अधिक काम लेने के मामले में क्लीन चिट मिलने के खिलाफ उठाई आवाज, टेल्को वर्कर्स यूनियन ने मुख्य कारखाना निरीक्षक को घेरा

जमशेदपुर : मुख्य कारखाना निरीक्षक मनीष कुमार ने टाटा मोटर्स में कार्य अवधि से ज्यादा काम लेने के मामले में कंपनी प्रबंधन को क्लीन चिट दे दी है। इस मामले में कारखाना निरीक्षक ने कंपनी प्रबंधन को सही ठहराया है। टेल्को वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी और सदस्यों ने मुख्य कारखाना निरीक्षक के इस कदम के खिलाफ आवाज बुलंद की है। टेल्को वर्कर्स यूनियन ने इस मुद्दे को लेकर मुख्य कारखाना निरीक्षक मनीष कुमार को घेरा है। टेल्को वर्कर्स यूनियन के महामंत्री प्रकाश कुमार, उपाध्यक्ष आकाश दुबे और सदस्य हर्षवर्धन का कहना है कि मुख्य कारखाना निरीक्षक के इस कदम से लगता है कि सरकार टाटा मोटर्स में श्रम आचरण कानून लागू करने में असमर्थ है। टेल्को वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी और सदस्यों ने मुख्य कारखाना निरीक्षक से शिकायत की थी कि टाटा मोटर्स में कार्य अवधि से ज्यादा काम लिया जाता है। टेल्को वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी का कहना है कि मुख्य कारखाना निरीक्षक ने सिर्फ कारखाना प्रबंधक की बात को जांच प्रक्रिया में शामिल किया है। टेल्को वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी का कहना है कि टाटा मोटर्स और टाटा कमिंस के अलावा जमशेदपुर में जितने भी प्लांट हैं सब में मजदूरों से 8 घंटे ही काम लिया जाता है। टाटा स्टील, टीआरएफ, टिमकेन, टीन प्लेट, टाटा रायसन, तार कंपनी आदि प्लांट के अधिनियम में साफ लिखा है कि अगर उद्योग में मशीन चल रही है और मजदूर कारखाना के अंदर है तो इसे कार्य अवधि में गिना जाएगा। टेल्को वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी का कहना है कि टाटा मोटर्स में पहले खाना खाने के लिए मजदूरों को आधे घंटे के लिए गेट से बाहर जाने की अनुमति थी। लेकिन जब से एक अन्य यूनियन अस्तित्व में आई है तब से मजदूरों का खाना खाने के लिए जो बाहर जाने की अनुमति थी उसे खत्म कर दिया गया है। अब मजदूरों को बाहर नहीं जाने दिया जाता। गेट बंद कर दिया जाता है और मजदूरों से 8:30 घंटे रोज के हिसाब से काम लिया जा रहा है।

You may also like
Free Health Checkup Camp Jamshedpur : जमशेदपुर में रोटरी क्लब और प्रेस क्लब का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 75 से अधिक लोगों ने कराया चेकअप
Jamshedpur News : सीपी कबीर क्लब में शरद पूर्णिमा पर पूजा-पाठ, भजन और कबीर जी की आरती का आयोजन
Tatanagar Railway News : टाटानगर-खातीपुरा ट्रेन को आज हरी झंडी दिखाएंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, सुरक्षा जांचने पहुंचे रेल एसपी
Jamshedpur Cyclone : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रायरंगपुर दौरा टला, अब 28 अक्टूबर को नहीं हो पाएगा बादामपहाड़-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन

Leave a Reply