Home > Crime > Gurabanda : पत्नी की हत्या करने वाले हत्यारोपी को पुलिस ने हथियापाटा से गिरफ्तार कर भेजा जेल

Gurabanda : पत्नी की हत्या करने वाले हत्यारोपी को पुलिस ने हथियापाटा से गिरफ्तार कर भेजा जेल

जमशेदपुर : गुड़ाबांदा में 5 जून को बिलाई सबर ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। इस मामले में बिलाई सबर के खिलाफ गुड़ाबांदा थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है। पुलिस ने गुरुवार को हथियापाटा में छापामारी कर बिलाई सबर को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया है। गुड़ाबांदा एसओ पवन कुमार ने बताया कि बिलाई सबर दारू पिए हुए था और नशे में उसने अपनी पत्नी 25 वर्षीय सोमवारी सबर से झगड़ा किया। उसने सोमवारी सबर को जोर से धक्का दिया तो उसका सर दरवाजे से टकराकर फट गया। सोमवारी सबर तड़पती रही। लेकिन, बिलाई सबर उसे इलाज कराने नहीं ले गया। इसी के चलते सोमवारी सबर की मौत हो गई थी।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply