Home > Jamshedpur > Jamshesdpur: सड़क हादसे खत्म करने की मुहिम में शामिल होगा टाटानगर रेल सिविल डिफेंस

Jamshesdpur: सड़क हादसे खत्म करने की मुहिम में शामिल होगा टाटानगर रेल सिविल डिफेंस

रेल सिविल डिफेंस कार्यालय में मीटिंग कर तैयार की गई रणनीति

जमशेदपुर : जमशेदपुर में सड़क दुर्घटनाओं को खत्म करने के लिए वाई आई संस्था द्वारा चलाए जा रहे अभियान में अब टाटानगर रेल सिविल डिफेंस भी शामिल हो गया है। टाटानगर रेल सिविल डिफेंस के जवान टाटानगर रेलवे स्टेशन क्षेत्र के स्कूलों में छात्रों को सड़क दुर्घटना खत्म करने को लेकर जागरूक करेंगे। स्कूलों में चलचित्र के माध्यम से लोगों को बताया जाएगा कि सड़क सुरक्षा जागरूकता जरूरी है। लोगों को दुर्घटनाओं से बचने के टिप्स बताए जाएंगे और बच्चों को समझाया जाएगा कि वह अपने घर वालों को समझाएं कि जब दोपहिया वाहन लेकर बाहर निकलें तो हेलमेट और जूता जरूर पहनें। अभियान को सफल बनाने के लिए सिविल डिफेंस कार्यालय में एक मीटिंग हुई। सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि इस मीटिंग में वाई आई संस्था के प्रमुख और दैनिक अखबार उदित वाणी के संपादक उदित अग्रवाल भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा जागरूकता में बच्चे अच्छी भूमिका निभा सकते हैं। सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार विश्व की सड़क दुर्घटना का 11% दुर्घटना भारत में होती है। हर 4 मिनट में दुर्घटना से एक मौत हो रही है। मरने वालों में ज्यादातर 18 वर्ष से 45 वर्ष के बीच के युवा होते हैं। मीटिंग के दौरान वाई आई संस्था के प्रमुख और उदित वाणी अखबार के संपादक उदित अग्रवाल को अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर साक्षी गुप्ता, श्रुति झुनझुनवाला, कल्याण कुमार साहू, अनिल कुमार, शंकर प्रसाद, सत्य प्रकाश, सरस्वती मुर्मू, पार्वती मुर्मू, गीता कुमारी, कंचन कुमारी, दीपक कुमार, गुलशन कुमार, महादेव दास, अमित कुमार आदि मौजूद थे।

You may also like
Jamshedpur Arms Peddler : जमशेदपुर में आर्म्स पैडलर समेत तीन गिरफ्तार, पुलिस ने खरीद-फरोख्त होते समय ही धर-दबोचा
Jamshedpur Bakreed : जामशेदपुर के आमबागान में सजा बकरों का बाज़ार, दो लाख तक के बकरे+ VDO
Jharkhand Board Result : इंटर साइंस में धनबाद के बिजली मिस्त्री की बेटी अंकिता व कॉमर्स में चाईबासा की रेशमी कुमारी बनीं झारखंड टॉपर 
मानगो नगर निगम छापामारी : प्लास्टिक गिलास और थैलियां जब्त, जुर्माना वसूला

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!