Jamshedpur (Jharkhand) : कोल्हान समेत जमशेदपुर के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बहुप्रतीक्षित पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस 28 अक्टूबर से पटरियों पर दौड़ने लगेगी। इस ट्रेन (Jamshedpur Puri New Train) के शुरू होने से झारखंड और ओडिशा के बीच रेल कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दिखाएंगी हरी झंडी
28 अक्टूबर को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बादामपहाड़ से इस नई ट्रेन (Jamshedpur Puri New Train) को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। राष्ट्रपति के गृह क्षेत्र रायरंगपुर रेलवे स्टेशन पर इस मौके पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया ने गुरुवार को टाटानगर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि रेलवे बोर्ड ने 19 अक्टूबर 2026 को इसके परिचालन का आदेश जारी कर दिया है।
टाटानगर स्टेशन पर भी होगा ठहराव, टाइम टेबल जारी
यह ट्रेन रोजाना चलेगी। इसका टाटानगर में ठहराव तय किया गया है, जिससे जमशेदपुर वासियों को सीधा लाभ मिलेगा।
ट्रेन नंबर 18411/18412 का टाटानगर में समय:
पुरी से बादामपहाड़ जाते समय: रात 11:30 बजे आगमन, 11:40 बजे प्रस्थान
बादामपहाड़ से पुरी जाते समय: शाम 5:55 बजे आगमन, 6:05 बजे प्रस्थान
इन प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी ट्रेन
ट्रेन खुर्दा रोड, भुवनेश्वर, कटक, जखपुरा, सुकिंदा रोड, केंदुझर, बांसपानी, चाईबासा, राजखरसावां, सीनी, टाटानगर, औलाजोरी, रायरंगपुर समेत कई स्टेशनों पर रुकेगी। इससे टाटानगर, चाईबासा और राजखरसावां के यात्रियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा।
आधुनिक LHB कोच से लैस होगी ट्रेन
रेलवे बोर्ड के अनुसार इस ट्रेन का प्राथमिक रखरखाव पुरी में होगा और इसमें आधुनिक एलएचबी कोच की दो रैक लगाई जाएंगी। रायरंगपुर स्टेशन को अमृत भारत योजना के तहत विकसित किया गया है। इस नई ट्रेन से पुरी जगन्नाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों और व्यापारियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
इसे भी पढ़ें – Ranchi Sports : राजधानी में 22 से 26 अक्टूबर तक होगी 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता, 29 टीमें लेंगी हिस्सा




