Home > India > संस्थापक दिवस पर टाटा स्टील का जमशेदपुर को तीन अद्भुत तोहफा, 17 एकड़ का नेचर ट्रेल, कोरोना वैरियर पार्क व अग्नि स्टील स्ट्रक्चर

संस्थापक दिवस पर टाटा स्टील का जमशेदपुर को तीन अद्भुत तोहफा, 17 एकड़ का नेचर ट्रेल, कोरोना वैरियर पार्क व अग्नि स्टील स्ट्रक्चर

3 मार्च को टाटा स्टील के संस्थापक दिवस पर बिष्टुपुर के जुबिली पार्क समेत शहर होगा जगमग, आएंगे टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन
न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर :
टाटा स्टील अपने संस्थापक जेएन टाटा की जयंती 3 मार्च को संस्थापक दिवस के तौर पर मनाएगी। जेएन टाटा की जयंती को लेकर शहर को सजाया जा रहा है। जुबली पार्क की खास सजावट हो रही है। इसे रंग बिरंगी लाइटों से रोशन किया जाएगा। इसके अलावा सर्किट हाउस एरिया, कदमा गणेश पूजा मैदान, स्ट्रेट माइल रोड आदि को भी सजाया जा रहा है। शहर की कुल 40 इमारतों और 38 गोलचक्कर को सजाया जा रहा है और इन्हें रोशन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी ने सोमवार बताया कि टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन 2 मार्च को जुबली पार्क में अग्नि स्टील स्ट्रक्चर का उद्घाटन करेंगे। कोविड वैरियर पार्क का भी उद्घाटन होगा। सर्किट हाउस एरिया से मरीन ड्राइव के बीच में 17 एकड़ का नेचर ट्रेल बनाया गया है। इसमें लोग वाक कर सकेंगे। इसका भी उद्घाटन होगा। इसके बाद जुबली पार्क 3 मार्च से 5 मार्च तक शहर वासियों के लिए खुला रहेगा। शहरवासी यहां आकर सजावट का आनंद उठा सकते हैं। 3 मार्च को बिष्टुपुर के पोस्टल पार्क में टाटा स्टील के संस्थापक दिवस को लेकर कार्यक्रम शुरू होगा। 3 मार्च को स्टीलेनियम हाल में प्रदर्शनी लगेगी। 2 मार्च से 5 मार्च तक एसएनटीआई में टेक्नोलॉजी प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। जेआरडी स्पोर्ट्स टाटा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स और गोपाल मैदान में 2 मार्च से 3 मार्च तक संस्थापक दिवस को लेकर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। जुबली पार्क में 7 मार्च तक वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

इसे भी पढ़ें-कदमा के भाटिया बस्ती में विवाहिता ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

You may also like
Mango Chhath Ghat Cleaning : छठ महापर्व को लेकर मानगो नगर निगम अलर्ट, 14 घाटों की सफाई और रोशनी के लिए अधिकारियों की तैनाती
Jamshedpur Assault Caseजमशेदपुर में मारपीट रोकने पहुंचे युवक की पांच लोगों ने की पिटाई, पुलिस पर 5 हजार रुपये लेने का आरोप
Jamshedpur Rail News : सड़क हादसे में घायल की जान बचा सकते हैं शुरुआती कुछ मिनट, रेलकर्मियों को सिखाए गए बचाव के तरीके
Jamshedpur Brown Sugar : जमशेदपुर में ब्राउन शुगर का कारोबार: छोटी मछलियों पर कार्रवाई से कब पकड़े जाएंगे नशे के बड़े सौदागर?

Leave a Reply