Jamshedpur : सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए टाटा स्टील यूटिलिटीज़ एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज़ लिमिटेड ने एक मेगा ट्री प्लांटेशन ड्राइव आयोजित की। इस पहल के तहत करीब 2,500 वर्ग मीटर क्षेत्र में 5,000 पौधे लगाए गए।
इस हरित अभियान में स्थानीय और पर्यावरण के अनुकूल प्रजातियों जैसे टाबेबुआ, बौहिनिया, टीक, बकुल और अन्य वृक्ष लगाए गए। इन पौधों से को बढ़ावा मिलेगा और जमशेदपुर के हरित आवरण में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इस पहल में स्कूल के छात्र, NCC कैडेट, उनके अभिभावक, टाटा स्टील और टाटा UISL के कर्मचारी शामिल हुए।
इसे भी पढ़ें – किसना ने झारखंड में बढ़ाया कदम, जमशेदपुर में खोला पांचवां एक्सक्लूसिव शोरूम, खरीदारी कर जीतें कारें




