Home > Crime > कदमा के शास्त्री नगर से एक महिला के पर्स की छिनताई, एफआईआर दर्ज

कदमा के शास्त्री नगर से एक महिला के पर्स की छिनताई, एफआईआर दर्ज

जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में एक क्लब के पास से महिला का पर्स छीन (Jamshedpur Purse Snatching) लिया गया है। पर्स में नकद रुपए और कुछ जरूरी कागजात थे। इसके अलावा महिला का मोबाइल भी पर्स में था। इस मामले में पुलिस ने महिला के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जिस महिला का पर्स (Jamshedpur Purse Snatching) छीना गया है, वह महिला थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 4 वैष्णो देवी मंदिर के पास की रहने वाली है। उसका नाम सोनी कुमारी है। सोनी कुमारी ने बताया कि वह कुछ काम से जा रही थी। तभी 14 अक्टूबर की रात बदमाशों ने उसके पर्स की छिनताई कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

टाटा स्टील में चोरी करते युवक पकड़ाया

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के बिस्टुपुर टाटा स्टील कैंपस एरिया में चोरी करते एक युवक नीराम पिंगुआ गिरफ्तार किया गया है नीराम पिंगुआ बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कान्हो बस्ती का रहने वाला है। आरोपी के पास से 20 किलोग्राम इंसुलेटेड कॉपर केबल बरामद हुआ है।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी

Leave a Reply