Home > Finance > टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने दी बजट पर प्रतिक्रिया, बोले वित्त मंत्री ने पेश किया बेहतरीन बजट

टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने दी बजट पर प्रतिक्रिया, बोले वित्त मंत्री ने पेश किया बेहतरीन बजट

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्र ने बजट पर प्रतिक्रिया दी है। बिष्टुपुर स्थित टाटा स्टील के कार्यालय से यह प्रतिक्रिया जारी की गई है। टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने वित्त मंत्री द्वारा बुधवार को पेश किया गया। बजट को एक बेहतरीन बजट बताया है। उन्होंने कहा कि बुनियादी संरचना के निर्माण के लिए पूंजीगत व्यय को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करने वाला बजट है। यह बजट वित्तीय अनुशासन पर कोई समझौता नहीं करता। जो बढ़ती ब्याज दरों के युग में बहुत ही आवश्यक है। वित्त मंत्री ने कृषि क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को समर्थन देने के लिए कई कदम उठाए हैं। स्वास्थ्य संबंधी व्यय पर ध्यान है। नियोजित चिकित्सा व्यय के बारे में समाज के वंचित वर्गों की चिंताओं को भी यह बजट दूर करता है। टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने कहा कि रेलवे में महत्वपूर्ण निवेश के साथ लॉजिस्टिक्स पर भी बजट में ध्यान दिया गया है।
इसे भी पढ़ें – रेलवे के लिए 2.4 लाख करोड़ रुपए का किया गया आवंटन, केंद्रीय वित्त मंत्री ने संसद में पेश किया बजट

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO