Home > Jamshedpur > उत्पाद विभाग ने बागबेड़ा और परसूडीह इलाके में छापामारी कर दो अवैध शराब विक्रेताओं को भेजा जेल, तीन फरार

उत्पाद विभाग ने बागबेड़ा और परसूडीह इलाके में छापामारी कर दो अवैध शराब विक्रेताओं को भेजा जेल, तीन फरार

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : उत्पाद विभाग ने बागबेड़ा और परसुडीह इलाके में छापामारी कर दो अवैध शराब विक्रेताओं को जेल भेजा है। उत्पाद विभाग ने बागबेड़ा के बाबाकुटी और प्रधान टोला में छापामारी की है। परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह में छापामारी की गई है। यह छापामारी अवैध शराब की बिक्री स्थलों पर की गई। कीताडीह के रहने वाले मंजूर खान और बागबेड़ा के बाबा कुटी के रहने वाले अविनाश कुमार को गिरफ्तार किया गया और दोनों को जेल भेज दिया गया। इनके पास से 150 लीटर महुआ की शराब बरामद हुई है। 3 अवैध शराब विक्रेता छापामारी के दौरान फरार हो गए थे। इनके खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है और इनकी गिरफ्तारी में छापामारी की जा रही है।
यह भी पढें – टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने दी बजट पर प्रतिक्रिया, बोले वित्त मंत्री ने पेश किया बेहतरीन बजट

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा