Jamshedpur : टाटा स्टील वर्क्स परिसर में कीमती तांबे के केबल चोरी करने की दो अलग-अलग कोशिशों को सुरक्षा विभाग ने नाकाम कर दिया (Tata Steel Theft) । कंपनी के कोल यार्ड केबल टनल और एलडी-1 क्षेत्र में चोरों ने केबल काटकर चोरी करने का प्रयास किया था। सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता से दोनों घटनाओं में करीब 2.05 लाख रुपये मूल्य का तांबा चोरी होने से बच (Tata Steel Theft) गया।
एक मामले में सुरक्षा टीम ने जुगसलाई निवासी मो. बाबू को रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपी को हिरासत में लेने के बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर बिष्टुपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और चोरी की कोशिश में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
इसे भी पढ़ें :Jamshedpur News : झारखंड के थानों में मुस्लिम थाना प्रभारियों की संख्या पर सवाल, काशिफ रज़ा ने उठाई समान प्रतिनिधित्व की मांग
बताया गया कि टाटा स्टील परिसर के कोल यार्ड केबल टनल और एलडी-1 क्षेत्र में अलग-अलग समय पर कीमती केबल काटे गए थे। आरोपियों की मंशा केबल को परिसर से बाहर ले जाने की थी। हालांकि, सुरक्षा टीम को इसकी जानकारी मिलते ही तत्काल कार्रवाई की गई और चोरी की कोशिश को समय रहते रोक दिया गया।
पहले भी पकड़े जा चुके हैं आरोपी
टाटा स्टील परिसर में केबल और अन्य कीमती सामान को निशाना बनाने की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। कंपनी की सुरक्षा टीम की लगातार निगरानी के चलते पूर्व में भी कई संदिग्धों को चोरी के सामान के साथ पकड़ा जा चुका है। ताजा कार्रवाई से एक बार फिर कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था की सक्रियता सामनेआई है।




