Jamshedpur, Jharkhand: टाटानगर से चलने वाली ट्रेनों के परिचालन को लेकर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया से मुलाकात (Jamshedpur railway news) की। प्रतिनिधिमंडल ने यात्रियों की सुविधा और सिख समाज की मांगों को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए।
बैठक में टाटानगर-जम्मू तवी एक्सप्रेस को सप्ताह में तीन दिन के बजाय प्रतिदिन चलाने की मांग प्रमुखता से रखी (Jamshedpur Railway News) गई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जम्मू जाने वाले यात्रियों की संख्या को देखते हुए ट्रेन का दैनिक परिचालन सुविधाजनक होगा।
इसे भी पढ़ें :वियतनाम सड़क हादसे में मृत रांची के राजा कुमार वर्मा के परिजनों को मिली ₹5 लाख की सहायता
इसके साथ ही जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को नवंबर से फरवरी तक रद्द करने के निर्णय को वापस लेने का आग्रह किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने रेल प्रशासन से यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए दोनों मांगों पर सकारात्मक पहल करने की अपील की। बैठक में टाटानगर से रेल यात्रियों को होने वाली सुविधाओं और परिचालन संबंधी समस्याओं पर भी चर्चा हुई।




