Home > Jamshedpur > जिला प्रशासन ने साकची में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, नो पार्किंग में खड़ी बाइक की निकाली गई हवा, अतिक्रमणकारियों से वसूला गया जुर्माना

जिला प्रशासन ने साकची में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, नो पार्किंग में खड़ी बाइक की निकाली गई हवा, अतिक्रमणकारियों से वसूला गया जुर्माना

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जिला प्रशासन ने साकची में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान अपना सामान बाहर फुटपाथ तक रखने वाले दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया।

साक्षी में स्ट्रेट माइल रोड पर अतिक्रमण हटाते पुलिसकर्मी

अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत साकची गोल चक्कर से बंगाल क्लब जाने वाली रोड पर हुई। यहां वी टू तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चला। जो दुकानदार फुटपाथ पर दुकान लगाए हुए थे। उनसे जुर्माना वसूला गया। कई दुकानदारों को हटाया गया। इसके बाद पत्ता मार्केट से भालुबासा चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चला। पत्ता मार्केट के पास कई लोग अपनी बाइक नो पार्किंग जोन में खड़ी किए हुए थे।

जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार

इन सब की हवा निकाल दी गई। बाइक जब्त की गई और जुर्माना किया गया। इसके अलावा जो दुकानदार फुटपाथ पर दुकान लगाए हुए थे। उनका सामान जब्त कर लिया गया। भालूबासा चौक के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे थे और अड्डे बाजी कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें – स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने अमर शहीद खुदीराम बोस की जयंती के मौके पर मानगो चौक पर या माल्यार्पण

पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे लोग भाग गए। अड्डेबाजी कर रहे लोगों को पकड़कर समझाया गया कि वह अड्डे बाजी ना करें। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि जहां-जहां से शिकायत आ रही है वहां वह लोग चिन्हित कर अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रहे हैं। यह अभियान चलाया गया है। अब जहां से शिकायत आएगी। वहां फिर अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भालुबासा चौक पर जिन लोगों को जेएनएसी की दुकान आवंटित की गई है। वह लोग भी फुटपाथ पर दुकान लगा रहे हैं। ऐसे लोगों से जुर्माना वसूला गया है।

You may also like
Jamshedpur Food Safety: जमशेदपुर में अंडे और मछली में मिले हानिकारक रंग, खाद्य सुरक्षा विभाग ने 24 से अधिक दुकानदारों पर लगाया जुर्माना
Chakradharpur Railway Division Transferचक्रधरपुर रेल मंडल के मेडिकल विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला; टाटानगर समेत कई जगह बदली जिम्मेदारी
Jamshedpur Heavy Vehicle No Entry : धनतेरस और दिवाली पर शहर में भारी वाहनों की नो-एंट्री, 6 से 9 नवंबर तक लागू रहेगा प्रतिबंध
Chakradharpur Railway Division Train Cancellation : चक्रधरपुर रेल मंडल में 9 जोड़ी ट्रेनें रद्द, 4 से 12 नवंबर तक टाटानगर समेत इन रूटों पर यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी