Home > Crime > घाघीडीह जेल के कैदी की संदिग्ध मौत, जेल में काट रहा था दुष्कर्म के मामले में सजा

घाघीडीह जेल के कैदी की संदिग्ध मौत, जेल में काट रहा था दुष्कर्म के मामले में सजा

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : घाघीडीह जेल के कैदी थिरंतु दो की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वह जेल में दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहा था। यह सामूहिक दुष्कर्म साल 2014 में हुआ था। बताते हैं कि 59 वर्षीय धीरेन टुडू बेकरी और माली का काम करता था। सोमवार की दोपहर में वह काम के दौरान ही गिर पड़ा। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने एमजीएम अस्पताल ले जाने की सलाह दी। कैदी धीरेन को एमजीएम अस्पताल लाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। मंगलवार को पुलिस धीरेंद्र का पोस्टमार्टम कराएगी। परिजनों का कहना है कि उनकी धीरेन से फोन पर बात हुई थी। वह ठीक ठाक था। अचानक उसकी कैसी मौत हो गई।

यह भी पढेंटूट रही है चीन पाकिस्तान की दोस्ती, सुरक्षा परिषद में पाकिस्तानी आतंकी अब्दुल रहमान मक्की वैश्विक आतंकी घोषित

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO

Leave a Reply