Home > Jamshedpur > आधुनिक तकनीक से लैस होगी जमशेदपुर पुलिस, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता बोले- टाटा स्टील से चल रही है बात, साकची में थाना परिसर में जवानों के लिए टॉयलेट व स्नान घर का किया उद्घाटन

आधुनिक तकनीक से लैस होगी जमशेदपुर पुलिस, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता बोले- टाटा स्टील से चल रही है बात, साकची में थाना परिसर में जवानों के लिए टॉयलेट व स्नान घर का किया उद्घाटन

जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस आधुनिक तकनीक से लैस होगी। शहर में और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। यह सीसीटीवी कैमरे उन स्थानों पर लगाए जाएंगे जहां अभी इनका अभाव है और घटनाएं घट रही हैं। इसके अलावा, पुलिस को अन्य सुविधाओं से भी लैस किया जाएगा। यह बातें साकची में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहीं। उन्होंने पत्रकारों को बताया की पुलिस को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए टाटा स्टील से बात चल रही है। उनकी मुख्यमंत्री से भी बात हुई है। स्वास्थ्य मंत्री यह कहना नहीं भूले की पुलिस ने उन्हें पीटा और उसके बाद वह नेता बने हैं। आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस का उन पर बड़ा एहसान है। इसलिए वह पुलिस की सुख सुविधाओं का हमेशा ख्याल रखते हैं।
सीसीआर बैरक के पास बने टॉयलेट व स्नानागार
साकची थाना परिसर में सीसीआर बैरक के पास जवानों के लिए सिक्स सीटर तीन टॉयलेट और तीन स्नान घर का निर्माण किया गया था। इसका उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया। उद्घाटन के मौके पर एसएसपी प्रभात कुमार के अलावा ट्रैफिक डीएसपी अनिमेष गुप्ता आदि मौजूद थे। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने जमशेदपुर पुलिस की तारीफ की और कहा कि एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देशन में जमशेदपुर पुलिस अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। जमशेदपुर में अपराध का ग्राफ घट रहा है। कांग्रेस के नेताओं ने शुक्रवार को बताया कि इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ पुलिस अधिकारियों के अलावा कांग्रेस के नेता भी मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें – धतकीडीह में टाटा वर्कर्स यूनियन 10 +2 विद्यालय ठक्कर बापा में आयोजित हुई संकुल स्तरीय खेलों झारखंड प्रतियोगिता

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
झारखंड में अगले साल अप्रैल-मई में पंचायत चुनाव की तैयारी, ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट जरूरी
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस