Home > Jamshedpur > जमशेदपुर : कदमा में बाजार में अतिक्रमण हटाने पहुंची जुस्को की टीम पर पथराव

जमशेदपुर : कदमा में बाजार में अतिक्रमण हटाने पहुंची जुस्को की टीम पर पथराव

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: कदमा में बुधवार को बाजार में अतिक्रमण हटाने पहुंची जुस्को की टीम पर पथराव किया गया है। कदमा बाजार से जुस्को की टीम जेएनएसी के कर्मचारियों के साथ मिलकर अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। यहां झुग्गी झोपड़ियों को तोड़ दिया गया। कई दुकानों को तोड़ दिया गया। इसके बाद लोग नाराज हो गए और पथराव कर दिया। पथराव के बाद अतिक्रमण हटा रहे लोग वहां से भाग खड़े हुए। जेएनएसी के सिटी मैनेजर की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए। बाद में कदमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply