Home > Crime > उलीडीह में पारिवारिक लड़ाई में चले लाठी-डंडे, घायलों को एमजीएम में कराया गया भर्ती

उलीडीह में पारिवारिक लड़ाई में चले लाठी-डंडे, घायलों को एमजीएम में कराया गया भर्ती

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : उलीडीह थाना अंतर्गत के डिमना रोड संजय पथ के रहने वाले चमकलाल गुप्ता और उनकी पत्नी इंदु देवी को बेटा राजू गुप्ता और बहू खुशबू देवी ने गुरुवार को लाठी, डंडा और लात-घूसे से पीटकर जख्मी कर दिया। घटना के बाद दोनों घायल उलीडीह थाने पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों को इलाज के लिये एमजीएम अस्पताल भेजा। घायल चमकलाल गुप्ता ने बताया कि उनका बेटा राजू गुप्ता गैस एजेंसी चलाता है। सभी बेटियों की शादी हो गयी है. मकान का कमरा सभी बेटों को बांट दिया गया है। चमकलाल का कहना है कि गुरुवार की सुबह 11 बजे बेटा राजू गप्ता शराब पीकर घर पर आया था और गाली-गलौज कर रहा था। कारण पूछने पर बेटा और बहू खुशबू देवी ने मिलकर मारपीट की। चमकलाल की आवाज सुनने पर जब पत्नी इंदु देवी बीच-बचाव करने गयी तब उसपर भी बेटा और बहू ने हमला कर दिया।
इसे भी पढ़ें – मानगो के रजवाड़ा पैलेस में आयोजित होगा अवॉर्ड फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस, साकची में प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई जानकारी

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply