Home > Jamshedpur > मानगो में आयोजित हुई स्ट्रीट वेंडर कार्यशाला, वेंडर मार्केट बनाने की उठाई गई मांग

मानगो में आयोजित हुई स्ट्रीट वेंडर कार्यशाला, वेंडर मार्केट बनाने की उठाई गई मांग

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो में स्ट्रीट वेंडर कार्यशाला का आयोजन हुआ। स्ट्रीट वेंडर कार्यशाला में रांची से नेशनल हॉकर फेडरेशन की एडिशनल जनरल सेक्रेटरी अनिता दास पहुंची। उन्होंने कार्यशाला को संबोधित किया और सभी वेंडर को पथ विक्रेता कानून 2014 की जानकारी दी गई। शनिवार को आयोजित इस कार्यशाला के बाद नेशनल हाकर फेडरेशन के उत्तम चक्रवर्ती ने बताया कि झारखंड के अलग-अलग शहरों में बने वेंडिंग जोन और वेंडिंग मार्केट को प्रोजेक्टर के जरिए सभी वेंडरों को दिखाया गया। उन्होंने कहा कि 2 मई को नगर निगम की टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक नया वेंडिंग जोन चिन्हित करने के लिए 6 सदस्य टीम बनाई गई है। लेकिन अभी तक वेंडिंग जोन चिन्हित नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि मानगो में डिमना रोड पर आशियाना एनक्लेव के पास एमजीएम में पानी टंकी के पास और एनएच-33 में वसुंधरा स्टेट के पास सरकारी जमीन है। यहां वेंडिंग जोन बनाया जा सकता है। मानगो में वर्कर्स कॉलेज के बगल में भी पीएचडी की जमीन है। यहां भी वेंडिंग जोन बनाया जा सकता है। मांग की गई कि मानगो में एक वेंडर मार्केट भी बनाई जाए।
इसे भी पढ़ें- साकची स्थित एमजीएम अस्पताल में सर्जरी वार्ड की बिल्डिंग से गिर रहे प्लास्टर, बाल बाल बचे लोग

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

1 Response

Leave a Reply