Home > Education > खासमहल में संत जेवियर इंग्लिश हाई स्कूल, धूमधाम से मना चौदहवां खेल दिवस

खासमहल में संत जेवियर इंग्लिश हाई स्कूल, धूमधाम से मना चौदहवां खेल दिवस

Jamshedpur: जमशेदपुर के संत जेवियर इंग्लिश हाई स्कूल, खासमहल (Jamshedpur School) के प्रांगण में चौदहवां वार्षिक खेल दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के डीन (छात्र कल्याण) संजय यादव उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में सुमित गिरि (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, जमशेदपुर), चन्द्रशेखर तिवारी (पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी, पटमदा), अमित गिरि (मुख्य प्रबंध निदेशक, एस.आई.एस.एस. प्राइवेट लिमिटेड, जमशेदपुर), संजीवन कुमार मिश्रा (टाटा स्टील स्पोर्ट्स तैराकी कोच), विक्रम सिंह (मुख्य प्रबंध निदेशक), अविनाश कुमार (ऑफिसर इंचार्ज, परसुडीह थाना) एवं इंद्रजीत कलसी (शारदा एसोसिएट) उपस्थित रहे।

(Jamshedpur School) कार्यक्रम में विद्यालय की चेयरपर्सन लूसी सिंह, संस्थापक अखिलेश सिंह, विद्यालय प्रबंधक श्री सुशील सिंह, विद्यालय सचिव श्री सौरव गिरी सहित बड़ी संख्या में अभिभावकगण शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न ड्रिल से की गई, जिसने उपस्थित अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया। इसके बाद विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने खेल कौशल और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन किया।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में केबुल कंपनी विवाद तेज, मजदूरों ने NCLT कोलकाता फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट व NCLT दिल्ली में अपील का लिया फैसला+VDO

खेल महोत्सव में ओवरऑल चैंपियन का खिताब ओलिवर हाउस ने अपने नाम किया। वहीं बेस्ट बॉयज एथलीट का पुरस्कार अरविंद टुडू एवं बेस्ट गर्ल एथलीट का पुरस्कार स्नेहा पूर्ति को प्रदान किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल एडमिन के. सी. भारती, कोऑर्डिनेटर स्वाती झा, कल्चरल हेड चुनकी कुमारी, परीक्षक नियंत्रक विश्वास त्रिपाठी, अनुशासन प्रभारी प्रणय खंडीताई तथा विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

You may also like
संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल का द्वितीय वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
पूर्वी सिंहभूम में 273 सड़क हादसे में 176 की मौत, सुरक्षा नियमों पर होगी सख्ती

Leave a Reply