Home > India > एसएसपी प्रभात कुमार साकची में सीसीआर कार्यालय पहुंचे, सीसीटीवी के जरिए शहर पर रखी नजर

एसएसपी प्रभात कुमार साकची में सीसीआर कार्यालय पहुंचे, सीसीटीवी के जरिए शहर पर रखी नजर

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : एसएसपी प्रभात कुमार गुरुवार को साकची स्थित सीसीआर कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने कंट्रोल रूम में बैठ कर सीसीटीवी के जरिए शहर पर नजर रखी। कंट्रोल रूम में मौजूद कर्मचारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सभी कर्मचारियों को कहा गया कि रामनवमी का जुलूस खत्म होने तक शहर में पैनी निगाह रखनी है। एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि पूरे जमशेदपुर में 32 इलाकों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। इन इलाकों में अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। 70 से अधिक चेकपोस्ट बने हैं। इन पर निगरानी के लिए पुलिस के अधिकारियों को तैनात किया गया है। सीसीटीवी के अलावा 22 ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। ड्रोन से पूरे शहर की निगरानी होगी। जुलूस की भी निगरानी होगी। जिस इलाके में अधिक भीड़ दिखेगी। ड्रोन से निगरानी की जाएगी और कंट्रोल रूम से भी निगाह रखी जाएगी। जहां भीड़ देखी जाएगी वहां भीड़ को कम करने का प्रयास होगा।

इसे भी पढ़ें-रामनवमी और रमजान को लेकर पुलिस ने साकची से निकाला फ्लैग मार्च, मानगो व कदमा समेत सभी इलाकों में पहुंची पुलिस

You may also like
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति
Gamharia Rape In Police Station : गम्हरिया थाने में दुष्कर्म कांड के बाद राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, महिला आयोग से विधायक पूर्णिमा साहू ने की हस्तक्षेप की मांग
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग

Leave a Reply