Home > Crime > Jamshedpur : एमजीएम थाना क्षेत्र के डिमना चौक पर एक मिठाई की दुकान के पास खंभे से टकराई तेज रफ्तार कार, चालक घायल+ वीडियो

Jamshedpur : एमजीएम थाना क्षेत्र के डिमना चौक पर एक मिठाई की दुकान के पास खंभे से टकराई तेज रफ्तार कार, चालक घायल+ वीडियो

जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र के डिमना चौक पर एक मिठाई की दुकान से खंभे से तेज रफ्तार कार टकरा गई। मंगलवार को सुबह हुए इस हादसे में चालक घायल हो गया है। खंभा भी टेढ़ा हो गया। कार खंभे से टकराने के बाद मिठाई की दुकान की दीवार से टकरा गई। इससे दुकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। घटनास्थल पर कार के कई टूटे हुए पार्ट्स भी गिर गए।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इलाके के लोगों का कहना है कि अगर दिन में यह घटना होती तो काफी नुकसान हो सकता था। किसी की जान भी जा सकती थी। लोगों का कहना है कि यातायात विभाग ध्यान नहीं दे पाता है। लोग तेज रफ्तार गाड़ियां चलाते हैं। अक्सर, लोग दारू पीकर नशे में गाड़ी चलाते हैं। इसी की वजह से हादसे होते हैं।

You may also like
Jamshedpur Potters: आधुनिकता की चमक में खो रही कुम्हारों के चाक की रफ्तार, जमशेदपुर में पुश्तैनी पेशे पर मंडराया संकट
Potka Road Accident: जमशेदपुर में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो हाईवे पर पलटा, तीन छात्र घायल; दो की हालत गंभीर
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति
Gamharia Rape In Police Station : गम्हरिया थाने में दुष्कर्म कांड के बाद राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, महिला आयोग से विधायक पूर्णिमा साहू ने की हस्तक्षेप की मांग

Leave a Reply