Home > Jamshedpur > जमशेदपुर में मानगो पुल पर अचानक बाइक में लगी आग, अफरा-तफरी और जाम

जमशेदपुर में मानगो पुल पर अचानक बाइक में लगी आग, अफरा-तफरी और जाम

Jamshedpur : मंगलवार को मानगो पुल पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मून सिटी निवासी विवेक कुमार की अपाचे बाइक अचानक धधक (Mango Burning Bike) उठी। पुल पर आग की लपटें देखते ही विवेक बाइक छोड़कर दूर हट गए। मौके पर मौजूद लोग डर के मारे पास नहीं गए क्योंकि आशंका थी कि बाइक का पेट्रोल टैंक फट सकता है।

विवेक ने खुद ही नजदीकी नल से पानी लाकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग ने पूरी बाइक (Mango Burning Bike) को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते पांच साल पुरानी बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई।

घटना की सूचना पर ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को रोक दिया। इससे पुल पर लंबा जाम लग गया। पहले से जाम झेल रहे लोगों की परेशानी और बढ़ गई। बताया गया कि विवेक किसी काम से साकची की ओर जा रहे थे, तभी बाइक में अचानक आग लग गई।

शहर में पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। पिछले साल जमशेदपुर में आठ बाइकें आग की चपेट में आकर जल चुकी थीं।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर के सभी दुर्गा पूजा पंडालों में लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे, तैनात होंगी महिला वॉलिंटियर+VDO

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
जमशेदपुर जिला बार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्यों से की मुलाकात, अधिवक्ताओं की कल्याण राशि जल्द आवंटित करने की मांग
ऑपरेशन जिब्राल्टर दिवस पर रक्तदान शिविर, 65 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

Leave a Reply