Home > Crime > संपदडीह गांव में महिला को युवक ने मारी गोली, साकची के एमजीएम अस्पताल में भर्ती

संपदडीह गांव में महिला को युवक ने मारी गोली, साकची के एमजीएम अस्पताल में भर्ती

जमशेदपुर: संपदडीह गांव में 38 वर्षीय महिला को एक युवक ने रविवार को गोली मार दी। महिला को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन महिला को एमजीएम अस्पताल ले आए। उसका इलाज चल रहा है। महिला झाड़ फूंक का काम करती है। महिला के पति दशरथ ने बताया की गोली मारने वाला युवक पश्चिम बंगाल के बाघ मुंडी थाना क्षेत्र के वीर ग्राम का रहने वाला है। वह झाड़ फूंक कराने आया था। इसी बीच विवाद के बाद उसने पिस्तौल निकाल कर महिला को गोली मार दी। गोली महिला के कंधे पर लगी है। गोली मारने के बाद आरोपी युवक फरार हो गया।

You may also like
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO

Leave a Reply