Home > Crime > आसनबनी के धतकीडीह गांव में एक युवक को सांप ने काटा, एमजीएम में भर्ती

आसनबनी के धतकीडीह गांव में एक युवक को सांप ने काटा, एमजीएम में भर्ती

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के आसनबनी के धतकीडीह गांव में शनिवार को एक युवक अप्पू गोप को सांप ने काट लिया। सांप के काटते ही अप्पू ने सांप को पकड़ लिया। घायल अवस्था में परिजन अप्पू को लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंचे।

यह भी पढें – साकची के जेएनएसी से आई हॉस्पिटल जाने वाली रोड पर कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवती घायल

एमजीएम अस्पताल में अप्पू का इलाज चल रहा है। अप्पू ने बताया कि वह खेत में धान काट रहा था। तभी पैर में कुछ काटने जैसा महसूस हुआ। उसने देखा तो वहां सांप था। जब तक वह संभल पाता सांप ने हाथ में भी काट लिया। इसके बाद उसने सांप को पकड़ लिया और अधमरा कर उसे घर लेकर पहुंचा। परिवार वालों को घटना की जानकारी दी।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply