Home > Crime > पोटका थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर में बेसरा कांटा के पास टकराई दो बाइक, घटनास्थल पर ही दोनों बाइक सवार की मौत से इलाके में सनसनी

पोटका थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर में बेसरा कांटा के पास टकराई दो बाइक, घटनास्थल पर ही दोनों बाइक सवार की मौत से इलाके में सनसनी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : पोटका थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर में बेसरा कांटा के पास शनिवार की शाम दो बाइक सवार आपस में टकरा गए। दोनों बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हुई। इस सड़क दुर्घटना में घटनास्थल पर ही दोनों बाइक सवार की मौत हो गई। दुर्घटना में दो बाइक सवारों की मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

यह भी पढें – साकची के जेएनएसी से आई हॉस्पिटल जाने वाली रोड पर कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवती घायल

घटना की सूचना मिलने पर पोटका थाने की पीसीआर वैन मौके पर पहुंची और पीसीआर वैन में दोनों युवकों के शव को लेकर एएसआई महेंद्र प्रसाद यादव एमजीएम अस्पताल पहुंचे। यहां एमजीएम अस्पताल में दोनों युवकों को डॉक्टर को दिखाया गया कि उनकी क्या स्थिति है। डाक्टरों ने दोनों युवकों को देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दोनों युवकों के शव एमजीएम अस्पताल के शव गृह में रख दिए गए हैं। पुलिस दोनों युवकों का पता लगाने में जुट गई है। अभी तक दोनों युवकों की पहचान नहीं हो पाई है। एएसआई महेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि एक युवक की उम्र 25 साल और दूसरे युवक की उम्र 45 साल के आसपास है।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी