Home > Crime > SitaramDera Firing : बाराद्वारी में फर्नीचर दुकान पर फायरिंग करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, बारात में भी चलाई थी गोलियां+ VDO

SitaramDera Firing : बाराद्वारी में फर्नीचर दुकान पर फायरिंग करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, बारात में भी चलाई थी गोलियां+ VDO

Jamshedpur : (SitaramDera Firing Case) सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बाराद्वारी में विनोद अग्रवाल की दुकान पर फायरिंग करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक बदमाश बाराद्वारी के साव लाइन का रहने वाला पिंटू साव और बिरसानगर जोन नंबर 9 का रहने वाला ओमप्रकाश गुप्ता है। ( SitaramDera Firing Case)

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Jyoti Murder Case : पत्नी पर करता था शक, इसलिए मार डाला

SitaramDera Firing: अवैध शराब का धंधा करता है ओमप्रकाश गुप्ता

SitaramDera Firing Case: घटना के बारे में जानकारी देते सिटी एसपी

SitaramDera Firing Case: घटना के बारे में जानकारी देते सिटी एसपी

ओमप्रकाश गुप्ता पर आरोप है कि वह अवैध शराब का धंधा भी करता है। जिस तमंचे से फायरिंग हुई थी वह पिंटू साव का है। पिंटू साव ने यह तमंचा ओमप्रकाश गुप्ता की दुकान पर रखा था। ओमप्रकाश गुप्ता की दुकान से तमंचा बरामद किया गया है। साकची में एसपी ऑफिस में डीएसपी शिवाशीष कुमार ने बताया कि दुकान पर फायरिंग की। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। तो पता चला कि पिंटू साव के तमंचे से फायरिंग हुई है। इसके बाद पिंटू साव को गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि यह हथियार उसे विपुल सिंह ने दिया है।

विपुल सिंह ने बारात में की थी हर्ष फायरिंग

पिंटू साव ने यह भी बताया कि वह अपने दोस्त की बारात में तमंचा लेकर गया था। उसने अपने पेट में कमर के पास तमंचा खोंस रखा था। बारात में विपुल सिंह भी था। विपुल सिंह ने उसकी कमर से तमंचा निकाल लिया और हवाई फायरिंग की थी। पुलिस विपुल सिंह की भी तलाश कर रही है। सिटी एसपी ने बताया कि किसी भी तरह के हथियार से हर्ष फायरिंग करना जुर्म है। जो लोग भी इस तरह हर्ष फायरिंग करेंगे। उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। लाइसेंसी हथियार से भी हर्ष फायरिंग करने पर रोक है।

You may also like
जुगसलाई में हत्या की साजिश नाकाम, तड़ीपार अपराधी खुर्शीद उर्फ भाकुड़ समेत 10 गिरफ्तार, हथियार बरामद+VDO
जमशेदपुर में दुकानदार से चापड़ दिखाकर रंगदारी की मांग, विरोध के बीच पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया
जमशेदपुर में दो फरार आरोपियों के घर इश्तेहार चस्पा, आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती
कदमा के रामनगर से डेढ़ साल के मासूम का अपहरण, घर से ₹8 लाख के जेवर और ₹1 लाख नकद गायब, तीन नामजद

Leave a Reply