Home > Crime > सिदगोड़ा थाना पुलिस ने ऑक्सीजन कॉलोनी स्थित एक दुकान पर छापामारी कर बरामद किया गंजा, दुकानदार गिरफ्तार सप्लायर फरार

सिदगोड़ा थाना पुलिस ने ऑक्सीजन कॉलोनी स्थित एक दुकान पर छापामारी कर बरामद किया गंजा, दुकानदार गिरफ्तार सप्लायर फरार

जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना पुलिस ने ऑक्सीजन कॉलोनी में महेंद्र साव की खैनी की दुकान में छापामारी की। पुलिस को सूचना मिली थी कि गांजे का सप्लायर बारीडीह बस्ती का रहने वाला अनिल सिंह गांजे की सप्लाई देने दुकान पर पहुंचा हुआ है। लेकिन छापामारी के दौरान अनिल सिंह भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने गांजा की बिक्री करने वाले दुकानदार ग्वाला बस्ती भुइयांडीह ग्वाला बस्ती के रहने वाले महेंद्र साव को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी दुकान से चार बड़ी पुड़िया और दो छोटी पुड़िया में भरा हुआ 104.91 ग्राम गांजा, 52 पीस खाली गोगो का पैकेट और 41 पीस भरा हुआ गोगो का पैकेट बरामद किया है। सिदगोड़ा थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने मंगलवार को बताया कि महेंद्र साव को जेल भेज दिया गया है।
इसे भी पढ़ें – सिदगोड़ा में एसी की चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 7 बदमाश गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO