Home > Crime > इलाज के दौरान बच्ची की मौत के बाद साकची में MGM अस्पताल के NICU वार्ड में डॉक्टर की पिटाई, डाक्टरों ने की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग+ वीडियो

इलाज के दौरान बच्ची की मौत के बाद साकची में MGM अस्पताल के NICU वार्ड में डॉक्टर की पिटाई, डाक्टरों ने की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग+ वीडियो

जमशेदपुर : साकची स्थित एमजीएम अस्पताल में मंगलवार को डॉक्टरों ने धरना दिया। सोमवार की रात अस्पताल के एनआईसीयू यानी नियो नटाल इंटेंसिव केयर यूनिट में साकची के देव नगर के रहने वाले व्यक्ति दीपक प्रधान की बच्ची अनु प्रधान की इलाज के दौरान मौत के बाद हंगामा हुआ था। डॉक्टर कमलेश की पिटाई कर दी गई थी। इस घटना से अस्पताल के डॉक्टरों में आक्रोश है। मंगलवार की सुबह डॉक्टरों ने खुद को कामकाज से अलग रखा। इमरजेंसी सेवा भी ठप रही। डॉक्टरों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना दिया। इसके बाद अस्पताल अधीक्षक से भी मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। बाद में इमरजेंसी में मरीजों का इलाज शुरू हुआ। दूसरी तरफ, परिजनों का कहना है कि डॉक्टरों ने इलाज में लापरवाही बरती है।

इसे भी पढ़ें – सिदगोड़ा में एसी की चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 7 बदमाश गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

You may also like
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश