Home > Jamshedpur > Jamshedpur: महिला इंटक की राष्ट्रीय अध्यक्ष देविका सिंह ने यूनियन में महिलाओं को आरक्षण देने की उठाई मांग, साकची में की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Jamshedpur: महिला इंटक की राष्ट्रीय अध्यक्ष देविका सिंह ने यूनियन में महिलाओं को आरक्षण देने की उठाई मांग, साकची में की प्रेस कॉन्फ्रेंस

जमशेदपुर : महिला इंटक की राष्ट्रीय अध्यक्ष देविका सिंह ने साकच में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विभिन्न यूनियनों में महिलाओं को आरक्षण देने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि महिलाओं को भी यूनियन में पदाधिकारी के तौर पर रखा जाए। इसके लिए उनके पद आरक्षित किए जाएं। ताकि यूनियन में महिलाएं भी आएं और वह उचित फोरम पर महिलाओं के अधिकार की बात रख सकें। देविका सिंह ने कहा कि आमतौर से यूनियन में महिला पदाधिकारी नहीं हैं। इसके चलते महिलाओं की समस्या उचित फोरम तक नहीं पहुंच पाती। उन्होंने कहा क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं से मिलकर उनके अधिकार नियम और कानून की जानकारी देंगी। उन्होंने कहा कि संगठित क्षेत्र के बड़े कारखानों में स्थिति बेहतर है। लेकिन असंगठित क्षेत्र में महिलाओं की स्थिति बेहद खराब है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को पुरुष मजदूरों की तुलना में कम मजदूरी दी जाती है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply