Home > Business > Jamshedpur: टेल्को वर्कर्स यूनियन कार्यालय में 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर होगा श्री सुंदरकांड पाठ, टाटा मोटर्स से मांगा बिजली पानी का कनेक्शन

Jamshedpur: टेल्को वर्कर्स यूनियन कार्यालय में 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर होगा श्री सुंदरकांड पाठ, टाटा मोटर्स से मांगा बिजली पानी का कनेक्शन

जमशेदपुर: टेल्को वर्कर्स यूनियन कार्यालय में 22 जनवरी को श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 22 जनवरी को अयोध्या में हो रहे श्री राम मंदिर उद्घाटन को लेकर आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में बड़ी संख्या में टाटा मोटर्स के कर्मचारी और टेल्को वर्कर्स यूनियन के कर्मचारी व इससे जुड़े लोग शामिल होंगे। टेल्को वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष आकाश दुबे व सदस्य हर्षवर्धन ने टाटा मोटर्स के प्लांट हेड को पत्र लिखकर यूनियन कार्यालय में बिजली और पानी का कनेक्शन देने की मांग की है। टेल्को वर्कर्स यूनियन के सदस्य से हर्षवर्धन ने बताया कि इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में टाटा मोटर्स के कर्मचारी आएंगे। इसलिए जरूरी है कि प्रबंधन बिजली और पानी का कनेक्शन दें। बिजली और पानी नहीं होने की स्थिति में कार्यक्रम में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं और टाटा मोटर्स के कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। यही नहीं बिजली नहीं होने पर श्री सुंदर कांड पाठ में भी कठिनाइयां आएंगी। क्योंकि, बिजली के चलते यह आयोजन आसान हो जाएगा। आयोजन में आयोजन स्थल पर लाइटिंग, साउंड सिस्टम आदि के लिए बिजली जरूरी है। टेल्को वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जाहिर की है कि टाटा मोटर्स सनातन धर्म के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए यूनियन कार्यालय में बिजली और पानी का कनेक्शन जरूर देगा। हर्षवर्धन ने बताया कि श्री सुंदर कांड पाठ का आयोजन सुबह 10:00 बजे से शुरू हो जाएगा।

You may also like
Free Health Checkup Camp Jamshedpur : जमशेदपुर में रोटरी क्लब और प्रेस क्लब का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 75 से अधिक लोगों ने कराया चेकअप
Jamshedpur News : सीपी कबीर क्लब में शरद पूर्णिमा पर पूजा-पाठ, भजन और कबीर जी की आरती का आयोजन
Jamshedpur Cyclone : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रायरंगपुर दौरा टला, अब 28 अक्टूबर को नहीं हो पाएगा बादामपहाड़-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन
Tata Steel Foundation Uniform Services Coaching : टाटा स्टील फाउंडेशन की पहल से युवाओं को मिल रहा देश सेवा का अवसर, 17 को सरकारी नौकरी

Leave a Reply