Home > India > शिवसेना के उद्धव ठाकरे को पार्टी के चुनाव चिन्ह पर अपने दावे के समर्थन में दस्तावेज पेश करने को 15 दिन की मोहलत

शिवसेना के उद्धव ठाकरे को पार्टी के चुनाव चिन्ह पर अपने दावे के समर्थन में दस्तावेज पेश करने को 15 दिन की मोहलत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, नई दिल्ली : शिवसेना के चुनाव चिन्ह को लेकर रस्साकशी जारी है। उधव ठाकरे और एकनाथ शिंदे गुट ने चुनाव आयोग में चुनाव चिन्ह को लेकर अपना-अपना दावा ठोका है। इसे लेकर गुरुवार को चुनाव आयोग में सुनवाई हुई और शिवसेना के उद्धव ठाकरे धड़े को पार्टी के चुनाव चिन्ह पर अपने दावे के समर्थन में दस्तावेज पेश करने के लिए 15 दिन का समय दिया है। गौरतलब है कि पहले चुनाव आयोग ने दोनों गुटों को अपने-अपने दावों के समर्थन में दस्तावेज पेश करने के लिए 8 अगस्त तक का समय दिया था। लेकिन, अब इसे बढ़ा दिया गया है। गौरतलब है कि शिवसेना से अलग हटकर नया गुट बनाने वाले एकनाथ शिंदे ने शिवसेना के चुनाव निशान पर अपना दावा पेश किया था। इसी को लेकर चुनाव आयोग में सुनवाई हो रही है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply